जौनपुर : छत से पानी टपकता देख एसडीएम ने तत्काल दिया मरम्मत का निर्देश

जौनपुर : छत से पानी टपकता देख एसडीएम ने तत्काल दिया मरम्मत का निर्देश

धर्मापुर।
हरिओम सहाय
तहलका 24×7
                  एसडीएम सदर हिमांशु नागपाल ने सोमवार को धर्मापुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें विद्यालय की क्लास रूम में छत से पानी टपकता दिखा, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को छत की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा विद्यालय परिसर के आसपास जलजमाव ना होने पाए इसका भी उन्होंने निर्देश दिया।
एमडीएम ने निर्माण में स्वच्छता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की भी हिदायत उन्होंने दी। विद्यालय निरीक्षण के बाद एसडीएम शिव मंदिर पर जाकर वहां की व्यवस्था देखी। इस दौरान बीडीओ धर्मापुर काशी नाथ सोनकर, एडीओ पंचायत लालजी राम, राजेश कुमार यादव व बेलाल मौजूद रहे।
Previous articleआजमगढ़ : स्कूली बस ने मासूम बच्ची को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत
Next articleजौनपुर : कर्मचारी संघर्ष मोर्चा ने किया कुलपति से मुलाकात
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?