आजमगढ़ : दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आजमगढ़ : दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सरायमीर।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                  थाना क्षेत्र के सुरही बुजुर्ग गांव निवासी खुशबू पुत्री अरुण कुमार गौतम ने मंगलवार को पति सहित ससुरालीजन पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। पति, सास, ससुर सहित पांच लोगों को नामजद किया।
बताया कि उसकी शादी राजकपूर गौतम पुत्र फूलचंद गौतम ग्राम ताखापूरब थाना शाहगंज जनपद जौनपुर के साथ 21 नवंबर 2021 को हुई थी। शादी में माता-पिता ने सामर्थ्य के अनुसार 6 लाख रुपये खर्च कर शादी की। लेकिन शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर आए दिन पति और ससुराल वाले प्रताड़ित करते हैं। एक लाख रुपये की मांग की जा रही है। बीते 11 सितंबर को सरिया, डंडे से पति राजकपूर, ससुर फूलचंद, सास संगीता, ननद चांदनी व देवर अमन ने पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद वह मायके चली आई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
Previous articleहाईटेंशन तार टूटकर खेत में गिरा, करेंट की चपेट में आने से किसान की मौत
Next articleआजमगढ़ : 1.17 क्विंटल प्रतिबंधित मांस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?