आदित्य बने प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश सचिव संदीप यादव ने जताया हर्ष

आदित्य बने प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश सचिव संदीप यादव ने जताया हर्ष

जौनपुर।
फैज़ान अंसारी
तहलका 24×7
               प्रदेश सचिव संदीप यादव ने कहा कि आदित्य यादव के प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी को बहुत ही मजबूती मिलेगी क्योंकि आदित्य यादव पूर्व मे PCF के चेयरमेन जैसे महत्वपूर्ण पद पर रह कर बहुत ही जमीनी कार्य किया है और अब वे इस समय ICA के डायरेक्टर है और उनकी पूरे प्रदेश के युवाओं मे खास पकड़ है जिससे पार्टी को बहुत ही मजबूती मिलेगी।

संदीप यादव ने कहा कि आदित्य यादव के प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर पूरे प्रदेश के युवाओं मे ख़ुशी की लहर चल रही है। प्रदेश सचिव ने कहा कि हम सब लोगो के लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है कि उत्तर प्रदेश मे पार्टी का नेतृत्व युवा ह्रदय सम्राट कहे जाने वाले आदित्य यादव करेंगे जो हर युवा, गरीब, मजलूम, बेरोजगारों के रोजगार के हक़ और अधिकार की लड़ाई सड़क पर लड़ने का कार्य करेंगे।
Previous articleजौनपुर : मार्कशीट में नंबर की जगह लिख दिया कांग्रेस
Next articleजौनपुर : राष्ट्रध्वज तिरंगा देश के शौर्य, शांति और बलिदान का प्रतीक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?