जौनपुर : राष्ट्रध्वज तिरंगा देश के शौर्य, शांति और बलिदान का प्रतीक
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा संघठन ने युवा मोर्चा के नेतृत्व मे बुधवार को टीडी कालेज के मैदान से मोटर साइकिल जुलूस के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा का समापन नगर पालिका मैदान पर हुआ।टीडी कॉलेज से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ वहां से निकल कर जेसीज चौराहा से रोडवेज होते हुए कलेक्ट्रेट चौराहा से होते हुए अंबेडकर चौराहा पर पहुँची जहां पर जिलाध्यक्ष द्वारा डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का माल्यार्पण किया गया।

उसके बाद यात्रा गांधी तिराहा पर पहुंची वहां भी गाँधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण हुआ उसके पश्चात जुलूस लाइन बाजार से होते हुए पालिटेक्निक चौराहा से होते हुये ऑलंदगंज पहुंची।वहां से चहारसु चौराहा से होते कोतवाली, ईशापुर होते हुये भण्डारी स्टेशन से होते हुये सुतहट्टी होते हुये नगरपालिका मे समापन हुआ। वहां जनता को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारे आन, मान और शान का प्रतीक भारत का राष्ट्रध्वज तिरंगा देश के शौर्य, शांति और बलिदान का भी प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आह्वान पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर आज़ादी के अमृत महोत्सव में भागीदारी बनें और एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प से जुड़ें। लोगों में इसी जागरूकता को पैदा करने के लिये भाजपा के कार्यकर्ता विभिन्न आयोजन कर रहे है।


















