आय से अधिक संपत्ति के मामलों में सख्ती की तैयारी,भ्रष्ट अधिकारियों पर कसेगा शिकंजा
लखनऊ।
तहलका 24×7
उत्तर प्रदेश सरकार आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की तैयारी में है।सेवानिवृत्त एआरटीओ ललित कुमार के यहां विजिलेंस की कार्रवाई में कथित तौर पर बड़ी मात्रा में चल-अचल संपत्ति मिलने के मामले के बाद शासन ने ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया है।

सूत्रों के अनुसार,विजिलेंस जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने वाले मामलों में संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई तेज की जाएगी।साथ ही आय से अधिक संपत्ति से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर भी जोर दिया जा रहा है।बताया जा रहा है कि शासन स्तर पर विजिलेंस द्वारा जांचे जा रहे गंभीर मामलों की प्रगति की समीक्षा की गई है।

जिन अधिकारियों पर आय से कई गुना अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों के समर्थन में पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं,उनके विरुद्ध जल्द कार्रवाई की जा सकती है।
सरकार का उद्देश्य भ्रष्टाचार के मामलों में प्रभावी कार्रवाई कर जवाबदेही सुनिश्चित करना और विभिन्न विभागों में लंबित भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाना है।















