स्वच्छता पखवाड़ा: समर भारत गैस ने छात्राओं को बांटी हाइजीन किट, गैस सुरक्षा का दिया संदेश

स्वच्छता पखवाड़ा: समर भारत गैस ने छात्राओं को बांटी हाइजीन किट,गैस सुरक्षा का दिया संदेश

शाहगंज,जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
             स्वच्छता पखवाड़ा के तहत समर भारत गैस ने सोमवार को नगर स्थित बालिका इंटर कॉलेज में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।इस दौरान छात्राओं को हाइजीन किट वितरित कर व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में समर भारत गैस के प्रबंधक पारस सिंह एवं उनकी टीम ने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता (हाइजीन) के महत्व की जानकारी दी।साथ ही एलपीजी गैस के सुरक्षित उपयोग से जुड़े ‘गैस सुरक्षा के पांच मंत्र’ भी बताए और उनकी मुद्रित प्रतियां वितरित कीं। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने छात्राओं को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने,स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में स्वच्छता,स्वास्थ्य एवं एलपीजी गैस सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। छात्राओं ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता और सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की।
Previous articleतीसरी मंजिल से गिरकर व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Next articleआय से अधिक संपत्ति के मामलों में सख्ती की तैयारी, भ्रष्ट अधिकारियों पर कसेगा शिकंजा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?