इटावा : नेपाल जा रही टूरिस्ट बस में लगी आग, सवारियों ने कूद कर बचाई अपनी जान 

इटावा : नेपाल जा रही टूरिस्ट बस में लगी आग, सवारियों ने कूद कर बचाई अपनी जान 

इटावा/लखनऊ।
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7
                      आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टूरिस्ट बस में आग लग गई तै सवारियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। ऊसराहार थाना क्षेत्र के आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर जयपुर से नेपाल जा रही बस में शार्टसर्किट से किलोमीटर संख्या 131.500 पर आग लग गई। जब तक चालक बस को को रोकता, तब तक आग ने भीषण रूप ले लिया।बस में सवार सवारियों में चीख-पुकार मच गई और उन्होंने कूद कर जान बचाई। सभी सवारियों का सामान जल गया।
सूचना पर मौके पर पहुंची कुदरैल एक्सप्रेस-वे चौकी पुलिस, थाना पुलिस व यूपीडा सुरक्षा कर्मियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल ने बस में लगी आग को बुझाया। बस पूरी तरह से जल चुकी थी। बस को चालक केदार सिंह निवासी प्रतापनगर थाना प्रतापनगर जिला जयपुर राजस्थान चला रहे थे। थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम ने बताया कि शार्टसर्किट से आग लगी थी। चौकी पुलिस व थाना पुलिस द्वारा सभी सवारियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। सवारियों का सामान जल गया है। सभी सवारियों को सुरक्षित दूसरी बस से भेजा जा रहा है।
Previous articleजौनपुर : महाविद्यालय के प्रबंधक एंव चालक के अपहरण की बात निकली झूठ 
Next articleलखनऊ : गजब लूट है रेऽ बाबा… प्री-पेड स्मार्ट मीटर 872 का और बेचा जा रहा 6016 में…
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?