इराकियाना कप सीजन-3 का खिताब पीबीसी भदोही के नाम

इराकियाना कप सीजन-3 का खिताब पीबीसी भदोही के नाम

# टीम को ट्राफी संग एक लाख एक हजार के नगद पुरस्कार और मैन ऑफ द मैच रहे फरहान को मिली ई बाइक 

शाहगंज,जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7
              नगर के इराकियाना मोहल्ले में आयोजित इराकियाना कप शाहगंज सीजन-3 का रोमांचक फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला गया।फाइनल में पीबीसी भदोही ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सद्भावना जौनपुर टीम को 25 रन से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।छह-छह ओवर के इस मुकाबले में टॉस जीतकर सद्भावना जौनपुर ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया।बल्लेबाजी करते हुए पीबीसी भदोही की टीम ने निर्धारित छह ओवर में 46 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सद्भावना जौनपुर की टीम पीबीसी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और छह ओवर में मात्र 21 रन ही बना सकी।इस तरह पीबीसी भदोही ने 25 रन से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।विजेता टीम पीबीसी भदोही को एक लाख एक हजार रुपये तथा उपविजेता सद्भावना जौनपुर को 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए पीबीसी भदोही के फरहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।उन्हें पुरस्कार स्वरूप ई-बाइक भेंट की गई।
पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिक्षक अभिषेक सिंह विशिष्ट अतिथि के रुप में सभासद फैजान अहमद सानू ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।वहीं दर्शकों के लिए आयोजित लकी ड्रा में भादी मोहल्ला निवासी बदरू की पर्ची निकली,जिन्हें 2100 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।टूर्नामेंट के सफल आयोजन में मोहम्मद रिजवान, सुलेमान अब्बास,शफीक खान,सुबहान,नैयर रिजवी एवं सिकंदर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।फाइनल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।
Previous articleप्रेम प्रसंग और चुनावी रंजिश में युवक की हत्या
Next articleथाने के मालखाने से पिस्टल और कारतूस गायब, रिटायर्ड दीवान पर मुकदमा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?