उचक्कों ने दूल्हे के पिता से रुपये से भरा बैग छीना

उचक्कों ने दूल्हे के पिता से रुपये से भरा बैग छीना

# पीड़ित के मुताबिक दो लाख रुपये से अधिक की छिनौती, मौके पर पहुंच कर सीओ ने की जांच

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
              कोतवाली क्षेत्र के कोरवालिया भादी गांव में उचक्कों ने दूल्हे के पिता से रुपयों से भरा बैग छीन लिया। दूल्हे के पिता के मुताबिक बैग में तकरीबन दो लाख रुपए से अधिक थे। सूचना पर कोतवाली प्रभारी और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
जानकारी के मुताबिक बुधवार रात कोरवालिया गांव में स्थानीय निवासी चंद्रेज यादव की बेटी की शादी थी।
मडियाहूं थाना क्षेत्र के सिरिया गांव निवासी प्यारेलाल यादव अपने बेटे विवेक की बारात लेकर आए हुए थे। रात में शादी बैठने से पहले करीब डेढ़ बजे प्यारेलाल यादव घर के बाहर लोगों के साथ मौजूद थे। उसी वक्त अचानक बाइक पर सवार दो उचक्के वहां पहुंचे और उनके हाथ से रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। प्यारेलाल जब तक कुछ समझ पाते तब तक बाइक सवार उचक्के ओझल हो गए। प्यारेलाल के मुताबिक बैग में दो लाख रुपए से अधिक थे। उचक्कगिरी की इस घटना से हड़कंप मच गया।
सूचना पर क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान व प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल शुरु की। सीओ श्री चौहान ने बताया कि उचक्कागिरी की वारदात हुई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर मिली है। पुलिस जांच और विधिक कार्यवाही कर रही है। सीसीटीवी फुटेज से उचक्कों की पहचान की कोशिश की जा रही है, बदमाश जल्द ही पुलिस की गिरिफ्त में होंगे।
Previous articleसीओ ने किया पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन
Next articleबालिका के अपहृता को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?