एडीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
अपर मण्डल रेल प्रबंधक वाराणसी लालजी ने स्थानीय रेलवे सटेशन का बुधवार को औचक निरीक्षक किया। स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य समेत अन्य यात्री सुविधाओं की जानकारी ली।

स्टेशन पर पहुंचे एडीआरएम ने रनिंग रूम, प्लेटफार्म और नई बिल्डिंग आदि का निरीक्षण किया। कायाकल्प योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य के बाबत संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। लगभग 40 मिनट के निरीक्षण में सटेशन और वहां पर चल रहे निर्माण कार्य से संतुष्ट नजर आए।

निरीक्षण के दौरान डीएमई दीपक वार्ष्णेय, एईई अशोक कुमार यादव, टीआई नवीन कुमार सहित संबधित विभाग के उच्चाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र कुमार यादव, आरपीएफ निरीक्षक सुनील दिवाकर, प्रभु नारायण सिंह, पीके रजक, फोरमैन लालमन यादव आदि उपस्थिति रहे।


















