एसडीएम ने किया लेखपाल भवन का भूमि पूजन
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
तहसील में लेखपाल संघ भवन का निर्माण बहुत जल्द शुरू हो जायेगा। उप जिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया ने शनिवार को लेखपाल भवन का भूमि पूजन पूरे विधि विधान के साथ किया।उन्होंने कहा कि लेखपाल भवन निर्माण से लेखपालों और फरियादियों दोनों को सहूलियत होगी।

भूमि पूजन के दौरान जिलाध्यक्ष संजय कुमार, राजस्व निरीक्षक व संघ के कोषाध्यक्ष संजय राव, तहसील अध्यक्ष विकास सिंह, तहसील मंत्री विवेक सिंह ठाकुर, संघ के पूर्व उपाध्यक्ष पुट्टीलाल यादव, अशोक यादव, दूधनाथ, रमेश नमी, रविकांत, उपेन्द्र कुशवाहा, संजय शर्मा, रोहित सिंह, कृष्ण देव, सीमा पटेल, शशी यादव आदि उपस्थित रहे।

















