आस्था और हरियाली के लिए पौधरोपण कर तैयार की गई शक्ति वाटिका

आस्था और हरियाली के लिए पौधरोपण कर तैयार की गई शक्ति वाटिका

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे
तहलका 24×7
              विकास खण्ड अन्तर्गत बुढ़िया माई मंदिर परिसर में शनिवार को आस्था और हरियाली के लिए पौधरोपण कर शक्ति वाटिका तैयार करने के लिए क्षेत्रीय वन विभाग द्वारा लोगों को प्रेरित किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में पीपल, पाकड़,आम और कंजी समेत तमाम पौधों का रोपण किया गया।गौरतलब हो कि एक अप्रैल से शुरू हुए शक्ति वाटिका साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत शनिवार को उक्त स्थल पर भी पौधरोपण हुआ।
इस दौरान मंदिर परिसर में पीपल, पाकड़, आम, कंजी, जामुन और सेमल का पौधा रोपण कर लोगों द्वारा आस्था और हरियाली की स्थापना के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई गई। क्षेत्रीय वन अधिकारी शोभनाथ यादव ने उक्त कार्यक्रम के संदर्भ में उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण कर उनको संरक्षण देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान वन दरोगा तेज बहादुर सिंह व ग्राम प्रधान समेत अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।
Previous articleएसडीएम ने किया लेखपाल भवन का भूमि पूजन
Next articleमहर्षि कश्यप गुहराज निषाद की मनायी गई जयंती
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?