ऐसी महिला को महिला सम्मान दिलाया गया जिसने 26 लोगों पर रेप के आरोप लगाकर मामले दर्ज करवाए

ऐसी महिला को महिला सम्मान दिलाया गया जिसने 26 लोगों पर रेप के आरोप लगाकर मामले दर्ज करवाए

करनाल। 
तहलका 24×7
            हरियाणा प्रदेश के करनाल से पत्रकार आरक्षण उप्पल के अनुसार महिला दिवस पर सीएम नायब सैनी से जींद की एक ऐसी महिला को सम्मान दिलाया गया जिसने 26 लोगों पर रेप के आरोप लगाकर अलग अलग मामले दर्ज करवाए और सभी झूठे पाए गए।एफआईआर झूठी थी इसलिए इस महिला को 33 दिन की जेल भी हुई। लेकिन सीएम से सम्मान दिलवाने का ये कृत्य किसने किया अभी तक इस मामले की जांच नहीं हुई।
       
क्या ये जानबूझकर सीएम नायब सैनी की छवि को धूमिल करने के लिए किया गया? इसके पीछे की मंशा कुछ और है? खास बात ये है कि जिस कमेटी ने उस महिला के नाम पर सहमति जताई, उस कमेटी के सभी सदस्यों को पता था कि महिला के पूर्व में कारनामे क्या रहे। लेकिन फिर भी ऐसी क्या जल्दी थी कि उसे मुख्यमंत्री से महिला सम्मान दिलवाया गया? क्या इस महिला की उपलब्धि यही तो नहीं थी कि इसने 26 लोगों पर रेप की झूठी अलग अलग एफआईआर अलग अलग जिलों में करवाई थी? फिलहाल मामले की चर्चा पूरे प्रदेश में है।
Previous articleमृतक मंदीप के घर पहुंचा सपा का प्रतिनिधि मंडल
Next articleबाइक सवार बदमाशों ने सराफा व्यापारी पिता-पुत्र को मारी गोली, लूटे नकदी व चांदी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?