ऑटो चालक से मारपीट कर लूटी गई ऑटो बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

ऑटो चालक से मारपीट कर लूटी गई ऑटो बरामद,दो आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7
              केराकत पुलिस ने ऑटो लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई ऑटो रिक्शा भी बरामद किया।आरोपियों ने ऑटो चालक के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रुप से घायल करने के बाद वाहन लूट लिया था।पुलिस के अनुसार मिर्जापुर निवासी ऑटो चालक काशीनाथ वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर सवारी का इंतजार कर रहे थे।
इसी दौरान दो युवकों ने त्रिलोचन महादेव जाने के लिए 850 रुपये में ऑटो बुक किया।वहां पहुंचने के बाद आरोपियों ने एक अन्य साथी को आगे छोड़ने का बहाना बनाया और सोहनी गांव के पास नहर मार्ग पर ऑटो रुकवा लिया।इसके बाद दोनों बदमाशों ने चालक के साथ बेरहमी से मारपीट की,जिससे उसके दाहिने पैर में फ्रैक्चर सहित गंभीर चोटें आईं।इसके बाद चालक को धक्का देकर आरोपी ऑटो लेकर फरार हो गए।
पीड़ित की तहरीर पर केराकत थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरु की।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर खड़हर डगरा फाटक के पास से शिवम यादव और लकी सिंह को गिरफ्तार कर लिया।उनके कब्जे से लूटी गई ऑटो भी बरामद कर लिया।पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर चालान न्यायालय भेज दिया।
Previous articleफर्जी आरटीओ, एसडीएम और माइंस अधिकारी बनकर वसूली करने वाला गिरोह गिरफ्तार, चार आरोपी दबोचे
Next articleजौहर यूनिवर्सिटी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर पुनर्विचार करे सरकार : आरिफ हबीब
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?