औरैया : एक करोड़ की चरस के साथ 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार 

औरैया : एक करोड़ की चरस के साथ 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार 

औरैया/लखनऊ।
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7 
                 औरैया जिले में पुलिस ने गुरुवार सुबह 25 हजार रुपये के इनामी को नहर कोठी के समाने घसारा के पास से पकड़ा। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए युवक के पास से एक किलो 50 ग्राम चरस बरामद हुई है। इसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये है। साथ ही एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुए हैं।
एसपी चारू निगम ने प्रेस नोट जारी कर गुरुवार को बताया कि अछल्दा थाने के दरोगा कालीचरन सिंह ने पुलिस टीम के साथ नहर कोठी के सामने घसारा की तरफ एक युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान युवक के पास से पुलिस को एक किलो 50 ग्राम चरस और एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं।
पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक ने अपना नाम कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के मालवीय नगर निवासी सचिन कुमार वर्मा बताया है। उसका हाल पता मैनपुरी सदर चौराहा है। वह 25 हजार रुपये का इनामी भी है। सचिन पर दुष्कर्म, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं पर कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। हालांकि सचिन चरस कहां से लाया और कहां ले जा रहा था। अछल्दा में किसके लिए वह चरस लेकर आया या यहां से ले जा रहा था। इसकी जानकारी आरोपी को पकड़ने वाले दरोगा नहीं दे सके।
Previous articleबांदा : चट मंगनी-पट ब्याह के बाद लुटेरी दुल्हन रफूचक्कर, दूल्हे ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Next articleकानपुर : प्रेम जाल में फंसा दुष्कर्म कर ब्लैकमेलिंग करने वाला गिरोह सक्रिय 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?