कानपुर : प्रेम जाल में फंसा दुष्कर्म कर ब्लैकमेलिंग करने वाला गिरोह सक्रिय 

कानपुर : प्रेम जाल में फंसा दुष्कर्म कर ब्लैकमेकिंग करने वाला गिरोह सक्रिय

# गिरोह के सात-आठ किशोरों के बारे में मिली जानकारी 

कानपुर।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
                     किशोरियों और युवतियों को अपने जाल में फंसा दुष्कर्म कर ब्लैकमेल करने के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह में सभी किशोर हैं। इसमें शहर के एक बड़े अफसर के कर्मचारी का बेटा भी शामिल है।
अब तक सात-आठ किशोरों के बारे में जानकारी मिली है। यह सभी यूपी, दिल्ली और चंडीगढ़ के हैं। काकादेव पुलिस मामले की तह तक जाने के प्रयास में जुटी है। काकादेव निवासी एक बड़े कारोबारी की नाबालिग बेटी को सोशल मीडिया के जरिये एक किशोर ने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
साथ ही, अश्लील वीडियो बनाकर रकम और जेवरात ठगे थे। पुलिस के मुताबिक अब तक जितने लोग सामने आए वह सभी किशोर हैं। वहीं, अलग-अलग नाम से सोशल एकाउंट बनाकर जाल बिछाते थे। सभी ने मिलकर एक लग्जरी कार भी खरीदी थी, जिसको पुलिस ने बरामद कर लिया है।
हालांकि पूरा ऑपरेशन बेहद गोपनीय चल रहा है, क्योंकि मामला एक हाई-प्रोफाइल परिवार से जुड़ा हुआ है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि मामले में तमाम अहम तथ्य सामने आना बाकी है। तहकीकात जारी है।
बता दें कि सोशल मीडिया के जरिये दोस्ती कर काकादेव निवासी बड़े कारोबारी की नाबालिग बेटी से युवक ने दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग की और लाखों की नकदी व जेवरात ठग लिए। आखिर में पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना बताई।
पुलिस ने केस दर्ज कर तहकीकात शुरू की, तो मामला हाई-प्रोफाइल गिरोह का नाम सामने आया है। शहर के एक अधिकारी के घर पर तैनात कर्मचारी का बेटा हिरासत में लिया गया है। पूछताछ जारी है। काकादेव थाने के प्रभारी एसओ ने बताया कि पीड़िता एक बड़े कारोबारी की नाबालिग बेटी है।
युवकों का एक बड़ा गिरोह है। इन सभी ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग नामों से प्रोफाइल बनाई है। बड़े घरों की युवतियों को वह कथित प्रेम प्रसंग में फंसाते हैं। दुष्कर्म कर वीडियो बनाते हैं और फिर ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू करते हैं। इसमें दिल्ली के भी युवक शामिल हैं।
Previous articleऔरैया : एक करोड़ की चरस के साथ 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार 
Next articleलखनऊ : आयुष कॉलेजों में हुए फर्जी दाखिलों के मामले में एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?