कच्चे मकान की दीवार गिरी, मलबे में दंपति दबे, पति की मौत

कच्चे मकान की दीवार गिरी, मलबे में दंपति दबे, पति की मौत

मिर्जापुर। 
तहलका 24×7 
                जमालपुर थाना क्षेत्र के पकरी गांव में देर रात कच्चे मकान की दीवार भरभरा कर गिरने से पति-पत्नी मलबे में दब गए। तेज आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसी और ग्रामीणों ने दोनों को मलबे से बाहर निकाला।अस्पताल ले जाते समय पति ने दम तोड़ दिया। घायल पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती गया।
बताया जा रहा है कि पकरी गांव के रहने वाले श्रमिक लक्ष्मन पटेल अपने कच्चे मकान में बैठे थे।
पत्नी फुलमनी घर के अंदर खाना बना रही थी।ठंड अधिक होने के कारण पत्नी ने पति को आग सेकने के लिए चूल्हे के पास बुला लिया। इस दौरान दीवार भरभराकर गिर गई जिससे दोनों मलबे में दब गए।दीवार गिरने की आवाज और चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने दोनों को मलबे से बाहर निकाला। इलाज के लिए एंबुलेंस को फोन किया इस बीच पति की अस्पताल ले जाने से पहले घर पर ही मौत हो गई।
गंभीर रुप से घायल फुलमनी को इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर भर्ती कराया गया है, जहां पर इलाज चल रहा है।अदलहाट थाना प्रभारी रामप्रीत ने बताया कि दीवार गिरने से पति की मौत हो गई है। पत्नी घायल है, मामले की जांच की जा रही है।
Previous articleसांसद को करोड़ों में बेच दी बैंक में बंधक रखी जमीन, तीन लोगों पर केस दर्ज 
Next articleजौनपुर में दो दर्जन से अधिक हैं भाजपा अध्यक्ष पद के दावेदार 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?