कजरी तीज महोत्सव के आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
नगर के शाहपंजा मोहल्ला स्थित एक लान में कजरी तीज महोत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अवनीश विक्रम सिंह व डॉ. देवी प्रसाद पुष्पजीबी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन कर किया।कार्यक्रम में कजरी गीत, सांस्कृतिक नृत्य एवं रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

प्रस्तुति देने वाली राजेश चौबे व उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत भजन व कजरी गीतों ने विशेष सराहना पाई। दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अवनीश विक्रम सिंह ने कहा हमारी सनातन परंपरा और त्योहार हमारी संस्कृति की पहचान हैं। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का माध्यम बनते हैं। उन्होंने बच्चों को भी कार्यक्रमों में शामिल करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, लायंस क्लब अध्यक्ष मनीष अग्रहरि, जेसीआई शाहगंज सिटी अध्यक्ष दीपा सोनी, संस्कार भारती अध्यक्ष रचित चौरसिया, जेसीआई शाहगंज संस्कार अध्यक्ष विनायक अग्रहरि आदि संस्थाओं के प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।महोत्सव का आयोजन समाजसेवी बिट्टू किन्नर, भाजपा नेता वेद प्रकाश जायसवाल, धीरज पाटिल, खुशबू जायसवाल, नीतू मिश्रा के संयुक्त प्रयास से सम्पन्न हुआ। संचालन अनुपमा अग्रहरि प्रधानाचार्या ने किया।

महोत्सव में डाली जोशी, पूजा जायसवाल, अनुपमा मोदनवाल, नेहा सिंह, रिचा सिंह, अंजू सिंह, रूबी जायसवाल, नीलम अग्रहरि, अनिल मोदनवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य, सामाजिक कार्यकर्ता व महिलाएं रहीं।

















