कनेक्शन काटने पर लाइनमैन की पिटाई, 10 के खिलाफ केस दर्ज

कनेक्शन काटने पर लाइनमैन की पिटाई, 10 के खिलाफ केस दर्ज

आजमगढ़।
तहलका 24×7
             जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कटघर गांव में ग्रामीणों ने बिजली विभाग के संविदा कर्मी कपिल देव यादव की जमकर पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बड़ी संख्या में ग्रामीण लाइनमैन को घेरकर उस पर हमला कर रहे हैं। पीड़ित कर्मी की तहरीर पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच-पड़ताल कर रही है।जानकारी के मुताबिक एक सप्ताह पहले बिजली विभाग ने कटघर गांव में बकायेदारों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया था।
जिसमें कई लोगों के बिजली कनेक्शन काटे गए थे। शुक्रवार को कपिल देव यादव गांव में बिजली का फॉल्ट ठीक करने पहुंचे, तो देखा कि काटे गए कनेक्शन को ग्रामीणों ने दोबारा जोड़ लिया। जिसका उन्होंने वीडियो बनाकर कर्मचारी ने अपने अधिकारियों को भेज दिया। इसके बाद वापस लौट रहे थे, तभी ग्रामीणों ने उन पर हमला बोल दिया। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। पीड़ित कर्मी ने गंभीरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने रामखेलावन, सरोज, बृजेश व खिलाड़ी सहित 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है।
Previous articleयुवती की मौत के बाद बवाल, पथराव में सीओ व पुलिसकर्मी घायल
Next articleपारिवारिक कलह में युवक ने लगाई फांसी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?