युवती की मौत के बाद बवाल, पथराव में सीओ व पुलिसकर्मी घायल

युवती की मौत के बाद बवाल, पथराव में सीओ व पुलिसकर्मी घायल

प्रतापगढ़।
तहलका 24×7
           रानीगंज के एक अस्पताल में काम कर रही युवती की मौत के बाद जमकर बवाल हो गया। परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया। इसको लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया तो ग्रामीण उग्र हो गए और पत्थराव शुरू कर दिया। पथराव में सीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।रानीगंज के दुर्गागंज बाजार में एक युवती की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ।प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों पर लाठी चलाने के बाद स्थिति बेकाबू हो गई।
आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसमें सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए। घटना के बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। युवती पास के ही मां मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल काम करती थी। उसकी रहस्य परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया। इसको लेकर अस्पताल पर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणो पर लाठी चार्ज कर दिया, जिसके बाद स्थिति बेकाबू हो गई।
Previous articleदफ्तरों में घूमा मृत महिला का भूत, आठ महीने बाद किया जिंदा
Next articleकनेक्शन काटने पर लाइनमैन की पिटाई, 10 के खिलाफ केस दर्ज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?