कमरे में बैठे परिवार पर भरभराकर गिरा मकान का छज्जा

कमरे में बैठे परिवार पर भरभराकर गिरा मकान का छज्जा

# पांच लोग गम्भीर रूप से घायल, सभी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी।
मनीष वर्मा
तहलका 24×7
                  जैतपुरा थाना क्षेत्र के प्याले गढ़हा (कच्चीबाग) इलाके में मंगलवार को मकान का छज्जा और मलबा गिरने के कारण एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। हादसे में मलबे के नीचे दबे लोगों को किसी प्रकार निकाल कर इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां पर सभी का उपचार चल रहा है। प्याले
गढ़हा क्षेत्र में वाजबुन्निशा का वर्षों पुराना दो मंजिला मकान है। घटना के वक्त वाजबुन्निशा (65), कैसरन्निशा (35), फैयाजुद्दीन (22) अमीन बीबी (20) और रिजा बीबी (11) पहले मंजिल पर बने कमरे में बैठे थे। तभी उनके उपर दूसरे मंजिल का धरन और फर्श का मलबा भरभरा कर गिर गया।
हादसे के बाद चारों ओर घायलों की चीख-पुकार मच गई। आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी को मलबे के नीचे से बाहर निकाला। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर जैतपुरा मथुरा राय ने घायलों को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों के मुताबिक सभी की हालत खतरे से बाहर है।
Previous articleविवेचना में खेल : प्रयागराज पुलिस का गजब कारनामा
Next articleपिता को दफनाने के लिए दरवाजे पर कब्र खोदने लगे बेटे
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?