कमलेश पांडेय हरित शिक्षक सम्मान से हुए सम्मानित

कमलेश पांडेय हरित शिक्षक सम्मान से हुए सम्मानित

वाराणसी। 
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
              मथुरा में इको फ्रेंडली वर्ल्ड एंड नेचर प्रोटेक्शन कैंपेन के तत्वावधान में प्रदेशभर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आलोक में नवाचारी पहल करने वाले हरित शिक्षकों के प्रोजेक्ट बेस्ड कार्यों हेतु सम्मानित किया गया।
वृक्षारोपण के साथ-साथ प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की मुहिम को प्रमोट करने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा “मन की बात” कार्यक्रम में अपने कार्यों के लिए प्रशंसा प्राप्त कर चुके  स्टेट अवॉर्डी व कम्पोजिट स्कूल रमईपट्टी पिंडरा के शिक्षक कमलेश कुमार पाण्डेय को मुख्य अतिथि डॉक्टर कुलदीप सारस्वत कुल सचिव शुभम विश्वविद्यालय भोपाल, विशिष्ट अतिथि रविंद्र सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा, कार्यक्रम आयोजक प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश यादव एवं कार्यक्रम संयोजक स्टेट अवार्डी शिक्षक हरिओम सिंह सहित प्रदेशभर के चुनिंदा 124 शिक्षकों की  उपस्थिति में अंग वस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कमलेश पांडेय को इस उपलब्धि के लिए डायट प्राचार्य उमेश कुमार शुक्ल सहित अनेक शिक्षकों ने बधाई दी।
Previous articleट्रक की चपेट में आए दूधिये की मौत, अनियंत्रित ट्रक पलटी
Next articleजनसेवा केंद्र संचालक से लूट का आरोपी गिरफ्तार, दो साथी फरार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?