कवि सम्मलेन एवं सम्मान समारोह का आयोजन आज…
# शेख़ बदरुद्दीन आज़मी मेमोरियल वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सिटी नर्सिंग होम के संयुक्त तत्वाधान में आयोजन
शाहगंज।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
शेख़ बदरुद्दीन आज़मी मेमोरियल वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सिटी नर्सिंग होम के संयुक्त तत्वाधान में आज गुरुवार को कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था की राष्ट्रीय सचिव डॉ सैय्यदा हुमेरा बानो ने बताया कि ये संस्था पिछले 13 वर्षो से सर्व समाज हित के कार्यों को लगातार कार्यरत है। विभिन्न मुद्दों पर जागरूकता अभियान चलाना, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, शिक्षा, ज़रूरतमंदो को भोजन वितरण, सर्वधर्म सामूहिक विवाह, रक्तदान शिविर इत्यादि पर निरंतर कार्यरत है।

इसी कड़ी में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें जनपद प्रदेश व देश भर से आने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं का संस्था की तरफ से स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा।संस्था के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष सिटी नर्सिंग होम के डायरेक्टर, समाज सेवक व हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक ग्लोबल गाँधी शांति सम्मान से सम्मानित व प्रदेश व देश भर में अपनी पहचान रखने वाले डॉ तारिक़ शैख़ ने नगर वासियों से भारी से भारी संख्या में आने का निवेदन किया है।
















