27.1 C
Delhi
Sunday, May 5, 2024

कसाब को धूल चटाने वाले सदानंद दाते बने एनआईए चीफ

कसाब को धूल चटाने वाले सदानंद दाते बने एनआईए चीफ

नई दिल्ली। 
स्पेशल डेस्क 
तहलका 24×7 
                 महाराष्ट्र कैडर में 1990 बैच के आईपीएस सदानंद वसंत दाते रविवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की कमान संभाली। दिनकर गुप्ता के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें ये जिम्मेदारी दी गई।इससे पूर्व दाते महाराष्ट्र एटीएस चीफ के रूप में कार्यरत थे।
श्री दाते ने महाराष्ट्र में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। जिसमें मीर भयंदर, वसई, विरार के पुलिस आयुक्त रहे। संयुक्त आयुक्त कानून व्यवस्था और संयुक्त आयुक्त अपराध शाखा मुंबई रह चुके हैं। उन्होंने दो कार्यकाल के लिए सीबीआई में उप महानिरीक्षक और सीआरपीएफ में महानिरीक्षक के रूप में कार्य किया है।
नवंबर 2008 में मुंबई पर कायरतापूर्ण हमला करने वाले आतंकवादियों से मुकाबला करने में उनकी भूमिका के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। जिस दौरान आतंकी हमला हुआ दाते मध्य क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रहे। उन्होंने आतंकी अजमल आमिर कसाब और उसके लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी अबू इस्माइल से मुकाबला किया था।
2007 में सराहनीय सेवा के लिए श्री दाते राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी सम्मानित हो चुके हैं। 2014 में उन्हें विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा गया। पुणे में पले-बढ़े दाते एक साधारण परिवार से हैं। उन्होंने हम्फ्री फ़ेलोशिप प्राप्त की और ‘आर्थिक अपराध और संगठित अपराध और इसकी प्रकृति’ जैसे विषयों का अध्ययन किया। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने मराठी में एक किताब भी लिखी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37236493
Total Visitors
731
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव गाजीपुर। तहलका 24x7                 भुड़कुड़ा...

More Articles Like This