कायस्थ महासभा की नवीन कार्यकारिणी को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा पूरे प्रदेश में तेजी से संगठन का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में वाराणसी में संगठन का विस्तार किया गया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंद्रसेन श्रीवास्तव की अगुवाई में कार्यकारिणी के लोगों को शपथ दिलाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के बीजेपी के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि डॉ मुकेश श्रीवास्तव कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अभाकाम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंजू श्रीवास्तव, पूर्वांचल अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, प्रदेश संगठन मंत्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव एवं बहुत सारे प्रदेश पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि महेश श्रीवास्तव ने लोगों को बधाई देते हुए कहा कि संस्था बहुत तेजी से पूरे देश में काम कर रही है और आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि बहुत जल्द ही है हम पूरे देश में एक बार फिर से अपने समाज की गरिमा मय उपस्थिति का लोगों को एहसास कराएंगे। जिस तरह से राजनीति में कायस्थों की उपेक्षा की जा रही है आने वाले समय में हम इसका भी एहसास तमाम राजनीतिक दलों को अवश्य कराएंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव ने अपने समाज के लोगों को जोड़ते हुए कहा कि हमारा समाज बुद्धिजीवी वर्ग है और हमें आपस में मिल-जुल कर रहने की आवश्यकता है। हम पूरे प्रदेश और देश के कायस्थों को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं और जल्दी एक कायस्थ का सम्मेलन करने की कार्य योजना बनाई जा रही है हम लोगों की बढ़ती सक्रियता और समाज में हमारे सहभागिता को देखते हुए अब राजनीतिक दलों में हलचल शुरू हो गई है।

















