जौनपुर : शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
नगर में शारदीय नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नगर स्थित मंदिरों में सुबह से ही दर्शन पूजन करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने आदिशक्ति देवी शैलपुत्री की आराधना की और फूल प्रसाद चढ़ाकर मुरादें मांगी। लोगों ने अपने घरों में भी कलश स्थापित किया और पूजन अर्चन किया।

शाहगंज नगर के शाहपंजा स्थित काली चौरा मंदिर, श्री संगत जी मंदिर, मोती माली मंदिर, बुढ़वा बाबा मंदिर, घासमंडी स्थित श्रीराम जानकी मंदिर, जेसीज चौक स्थित राधा कृष्ण मंदिर और पक्का पोखरा स्थित मंदिरों में नवरात्र के पहले दिन सुबह से ही भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। मंदिरों में घंटों और भजनों के स्वर के बीच लोगों ने माता की प्रतिमा का अर्चन किया और मन्नतें मांगी। काली चौरा मंदिर की पुजारी सुशीला मालिन ने बताया कि प्रथम दिन मंदिर में भारी संख्या में भक्तों का आवागमन हुआ और लोगों ने पर्व की शुरुआत की।

















