नगर विकास मंत्री से नाली निर्माण में अनियमितता की शिकायत

नगर विकास मंत्री से नाली निर्माण में अनियमितता की शिकायत

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
              नगर पालिका परिषद द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण में अनियमितता और धांधली की शिकायत सामने आई है। नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष श्याम जी गुप्ता ने नगर विकास मंत्री को पत्र लिखकर जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को भेजे गए पत्र में शिकायतकर्ता ने कहा कि घासमंडी चौक से भादी चुंगी और जेसीज चौराहा से आजमगढ़ रोड  की दक्षिण पटरी पर नगर पालिका की ओर से नाली का निर्माण कराया जा रहा है। पत्र में आरोप लगाया कि घटिया स्तर की ईंट का इस्तेमाल हो रहा है और जोड़ाई के लिए बनाए जा रहे मसाले में बालू की मात्रा बहुत ज्यादा है। इसके अलावा नया साइड वाल बनाए जाने की बजाय पुराने वाल पर प्लास्टर करके सरकारी निधि का दुरुपयोग किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने नगर विकास मंत्री से उच्च स्तरीय जांच कराकर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Previous articleकिसान नेता की पुण्यतिथि में पहुचे कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर
Next articleपहलगाम नरसंहार: कश्मीर घाटी में पहली बार आतंकवाद के विरोध में बंद ‘एक छलावा’
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?