खुदाई के दौरान मिट्टी धंसी, तीन की मौत, एक गंभीर

खुदाई के दौरान मिट्टी धंसी, तीन की मौत, एक गंभीर

गोंडा।
तहलका 24×7
               जिले में एक मजार के पास निर्माण के लिए मिट्टी की खुदाई की जा रही थी, इस दौरान बड़ा हादसा हो गया। अचानक मिट्टी धंसने की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई। 3 अन्य लोग मिट्टी में दब गए, जिन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा मासूम-ए-मिल्लत मजार के बगल में हो रही जेसीबी से खुदाई के दौरान हुआ।
हादसे में घायल 2 की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि 1 की मौत इलाज के दौरान हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।छपिया थाना क्षेत्र के पिपरा माहिम गांव में मजार के दोनों साइड जेसीबी से मिट्टी खुदाई की जा रही थी। मिट्टी के धंसने से फरजान (38), शकील अहमद (14), अशद (14) और फकीर अहमद (20) घायल हो गए।
इन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादुल्लाह नगर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने शकील अहमद, अशद और फकीर अहमद को मृत घोषित कर दिया। तीन अन्य घायलों में गंभीर फरजान को इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया। सूचना पर पहुंचे छपिया थानाध्यक्ष संजीव वर्मा ने तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, साथ ही पूरे मामले की जांच में छपिया थाने की पुलिस जुटी हुई है।
Previous articleईडी की छापेमारी पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, कहा- ईडी सारी हदें पार कर रही
Next articleसीएमओ ने कोल्ड चेन प्वाइंट का किया उद्घाटन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?