खेतासराय में दसवीं मोहर्रम पर निकला यौमे आशूरा का जुलूस

खेतासराय में दसवीं मोहर्रम पर निकला यौमे आशूरा का जुलूस

# देर शाम करबला में ताज़िए किए गए दफन

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7 
              शुक्रवार को मोहर्रम की दसवीं तारीख यानी यौमे आशूरा के अवसर पर खेतासराय नगर में सुन्नी समुदाय के लोगों ने परम्परागत रुप से ताजियों का जुलूस निकाला।पूरे दिन नगर और आस-पास के क्षेत्रों में मातम और अकीदत का माहौल रहा।जुलूस का समापन देर शाम तकिया स्थित करबला में ताज़ियों को दफन करने के साथ हुआ।
नगर एवं आस-पास के 18 ताजिया चौकों से ताज़िए तीन अलग-अलग समूहों में नगर भ्रमण के लिए निकले।सभी जुलूस नगर के मुख्य चौक फातमान गेट पर पहुंचे।जहां सभी ताजियादारों ने फातिहा पढ़ी।इसके बाद जुलूस ने सामूहिक रूप से तकिया स्थित इमामबाड़े की ओर कूच किया।ताजिया जुलूस में ढोल-नगाड़ों की गूंज और मातमी धुनें वातावरण को गमगीन बना रही। अखाड़ा रौनक-ए-इस्लाम के फ़नकार कलाकारों ने लाठी,भाले और अन्य पारम्परिक हथियारों के साथ कला का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया।
लोगों ने सड़क के दोनों किनारों पर खड़े होकर इस दृश्य को श्रद्धा व आदर के साथ निहारा।जुलूस में मुख्य रुप से मो.असलम खां,परवेज अंसारी,आज़म अशर्फी, तबरेज अहमद,महमूद खां,जुबैर इदरीसी,इलियास मोनू, सलीम अहमद सब्बू,मो.रजा,इकराम खान,एजाज सलमानी आदि उपस्थित रहे।
Previous articleट्रैक्टर से गिरे चालक की उपचार के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम
Next articleकौशांबी में टोल प्लाजा से टकराया एलपीजी टैंकर, भीषण आग में 7 लोग झुलसे
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?