ट्रैक्टर से गिरे चालक की उपचार के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

ट्रैक्टर से गिरे चालक की उपचार के दौरान मौत,परिवार में मचा कोहराम

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे 
तहलका 24×7
              अखण्ड नगर-त्रिकोलिया मार्ग पर अतरडीहा गांव के पास शुक्रवार को ट्रैक्टर से गिरकर गंभीर रुप से घायल हुए चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार,आजमगढ़ जनपद के कटार बिलारमऊ गांव निवासी सूरज कुमार (25) क्षेत्र के एक व्यक्ति के यहां ट्रैक्टर चालक के रुप में काम करता था।
शुक्रवार को वह ट्रैक्टर में हवा भरवाने के लिए अतरडीहा गया था।हवा भरवाने के बाद वह ट्रैक्टर की वेल्डिंग कराने जा रहा था।इसी दौरान अतरडीहा गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे में सूरज ट्रैक्टर से नीचे गिरकर उसकी चपेट आकर गंभीर रुप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस से उसे तत्काल शाहगंज स्थित राजकीय पुरुष चिकित्सालय पहुंचाया गया,जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही सराय मोहिउद्दीनपुर चौकी प्रभारी शैलेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Previous articleगर्भवती की मौत मामले में हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, सीएमओ ने किया किरण अस्पताल का निरीक्षण
Next articleखेतासराय में दसवीं मोहर्रम पर निकला यौमे आशूरा का जुलूस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?