खेत के नाली में मिला अज्ञात युवक का शव, ग्रामीणों में फैली सनसनी
पिंडरा, वाराणसी।
नीतेश गुप्ता
तहलका 24×7. सिंधोरा थाना क्षेत्र के गजेंद्रा गांव में सिंचाई के नाली में औंधे मुंह गिरे एक 42 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में शिनाख्त कराने के प्रयास में लगी रही।बताते है कि गांव के ही किसान रजनीकांत पटेल सुबह अपने खेत में जा रहे सिंचाई के पानी को रुकने पर देखने के लिए पहुंचे तभी उनके खेत में बने नाली में औंधे मुंह उक्त युवक गिरा मिला।

इसकी सूचना किसान ने ग्राम प्रधान विनोद पांडेय को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के शव के शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
मृतक का रंग सावला व छींटदार स्वेटर, नीला रंग का शर्ट पहना था पैंट घुटने तक मुंडा हुआ था तथा उसके कमर में समझे के सहारे चप्पल बंधी हुई थी। घटना स्थल से 100 मीटर की दूरी पर संतोष गुप्ता के दरवाजे पर एक लावारिश भैंस बंधी मिली है।

एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे एवं शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।एसीपी ने बताया कि प्रथम दृष्टिया यह मौत संभवत ठंड लगने पर या हार्ट अटैक से होने की संभावना है। क्योंकि मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं है।

















