गर्भवती की मौत मामले में किरण अस्पताल सील, एसडीएम ने पुलिस बल के साथ की कार्रवाई

गर्भवती की मौत मामले में किरण अस्पताल सील,एसडीएम ने पुलिस बल के साथ की कार्रवाई

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
              छह माह की गर्भवती महिला की उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीएम कुणाल गौरव के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ किरण अस्पताल को सील कर दिया।वहीं, पुलिस ने मुकदमे में वांछित कथित चिकित्सक किरण यादव के पति अरुण यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
सरपतहा थाना क्षेत्र के पट्टी नरेंद्रपुर गांव निवासी रिंकू माली की छह माह की गर्भवती पत्नी लक्ष्मी की बुधवार रात किरण अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।परिजनों का आरोप है कि उपचार में लापरवाही बरती गई।साथ ही नवजात का शव भी उन्हें नहीं सौंपा गया।मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने चिकित्सक एवं अस्पताल कर्मियों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
घटना के बाद बढ़ते जनदबाव और पुलिस कार्रवाई के बीच रविवार को एसडीएम कुणाल गौरव पुलिस फोर्स के साथ अस्पताल पहुंचे और अस्पताल को सील करा दिया।प्रशासन अस्पताल के संचालन से संबंधित अभिलेखों,पंजीकरण और अन्य वैधानिक अनुमतियों की भी जांच कर रहा है।पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना जारी है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में संचालित अन्य निजी अस्पतालों में भी हड़कंप मचा है।
Previous articleप्रिंस खान के नाम पर कारोबारी से पांच करोड़ की रंगदारी, परिवार को जान से मारने की धमकी
Next articleदहेज में बुलेट और दो लाख रुपये की मांग, नहीं पहुंची बारात, दुल्हन करती रही इंतजार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?