प्रिंस खान के नाम पर कारोबारी से पांच करोड़ की रंगदारी, परिवार को जान से मारने की धमकी

प्रिंस खान के नाम पर कारोबारी से पांच करोड़ की रंगदारी,परिवार को जान से मारने की धमकी

रांची। 
तहलका 24×7
                राजधानी रांची में गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर एक कारोबारी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।रंगदारी नहीं देने पर पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी दी गई है।पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर जगन्नाथपुर थाने में एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार, हटिया थाना क्षेत्र के चांदनी चौक ओबरिया रोड निवासी कारोबारी उमाशंकर सिंह कॉस्मेटिक आदि सामान का व्यवसाय करते हैं।
उन्होंने पुलिस को बताया कि 24 जून की रात करीब 12 बजे दुबई के नंबर (+971…) से व्हाट्सएप संदेश और ऑडियो कॉल आई।संदेश भेजने वाले ने खुद को गैंगस्टर प्रिंस खान का आदमी बताते हुए पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और रकम नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।कारोबारी ने बताया कि धमकी देने वालों के पास उनकी दिनचर्या,कारोबार और परिवार से जुड़ी बेहद गोपनीय जानकारियां हैं।
व्हाट्सएप संदेश में उनके वाहनों, कारोबार के ठिकानों,मंदिर जाने के समय और आने-जाने के रूट तक का उल्लेख किया गया है,जिससे पूरा परिवार दहशत में है।पीड़ित ने पुलिस को व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट और ऑडियो कॉल की रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई है।उनका कहना है कि किसी स्थानीय व्यक्ति द्वारा अपराधियों को रेकी कर जानकारी पहुंचाई जा रही है। फिलहाल डर के कारण परिवार के सदस्यों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।धमकी देने वालों की पहचान और उनके नेटवर्क का पता लगाने के लिए साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है।
Previous articleडिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 2.20 करोड़ की ठगी, 12 दिन तक वीडियो कॉल पर रखा बंधक
Next articleगर्भवती की मौत मामले में किरण अस्पताल सील, एसडीएम ने पुलिस बल के साथ की कार्रवाई
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?