गाजीपुर : अवैध खनन मे चल रहें एक जेसीबी और पाँच ट्रैक्टर सीज
खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
क्षेत्र के रामपुर गांव में अवैध खनन मे चल रहें एक जेसीबी और पाँच ट्रैक्टर को तत्काल पकड़ सीज कर दिया गया। सिधौना चौकी इंचार्ज सुनील तिवारी को गुरुवार को सुचना मिलते ही मौके पर पहुँच खनन मे चल रही जेसीबी और मिट्टी लदे पाँच ट्रैक्टर को थाने लाकर सीज कर दिया। वहीं पुलिसकर्मियों को मौके पर पहुंचते सभी सभी पांच ट्रैक्टर और एक जेसीबी के ड्राइवर अपने अपने गाड़ियों से कूद कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।


















