गाज़ीपुर- वाराणसी हाई-वे पर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
शुक्रवार को सुबह पांच बजे से ही वाराणसी गाजीपुर हाइवे सहित सभी चौराहों पर पुलिस ने आने जाने वालों से कड़ी पूछताछ के बाद आगे जाने दिया। जुमे की नमाज और नए सेनाभर्ती प्रक्रिया के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से एलर्ट मोड़ पर है। एसडीएम सैदपुर ओमप्रकाश गुप्ता, क्षेत्राधिकारी बलिराम, नायाब तहसीलदार राहुल सिंह खानपुर थानाध्यक्ष संजय मिश्रा के साथ दो दर्जन पुलिसकर्मियों ने जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया।बिना उपयुक्त कारण बताये किसी भी युवक युवती को वाराणसी की ओर जाने पर पूरी तरह से रोक लगाई गयी। दुपहिया चार पहिया वाहनों सहित रोडवेज सहित निजी बसों में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर उपद्रवियों और अराजक तत्वों को मंडल मुख्यालय जाने से रोका।


















