गाजीपुर : आयुर्वेद में है रोग को जड़ से खत्म करने की ताकत- दयालु गुरु 

गाजीपुर : आयुर्वेद में है रोग को जड़ से खत्म करने की ताकत- दयालु गुरु 

# निःशुल्क चिकित्सा शिविर में सैकड़ों लोगों को मिला लाभ 

खानपुर। 
अंकित मिश्रा 
तहलका 24×7
                 राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर सिधौना गांव स्थित रामलीला मैदान परिसर में रविवार को आयुष मंत्रालय द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन आयुष राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु गुरु ने आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। इसके साथ ही मंत्री ने शिविर में लगे विभिन्न स्टालों पर भ्रमण कर, लोगों को मिल रही सुविधा का निरीक्षण भी किया।कार्यक्रम का संचालन अनिमेष मिश्रा ने किया तो वहीं कार्यक्रम संयोजक उपेंद्र मिश्रा रहें। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने चिकित्सा शिविर में डॉक्टर से परामर्श लेकर, मुफ्त दवा प्राप्त किया।
इस अवसर पर लगे विभिन्न स्टालों का भ्रमण करते हुए मंत्री दयाशंकर मिश्र ने कहा कि स्वास्थ्य समस्याओं के लिए आयुर्वेदि‍क दवाओं को हमेशा बेहतर माना जाता है।क्योंकि यह चिकित्सा प्राकृतिक होती है और समस्या को जड़ से खत्म करने में सक्षम होती है।भारतीय पौराणिक दृष्टि से धनतेरस को स्वास्थ्य के देवता का दिवस माना जाता है।भगवान धन्वंतरि आरोग्य, सेहत, आयु और तेज के आराध्य देवता हैं। भगवान धन्वंतरि आयुर्वेद जगत के प्रणेता तथा वैद्यकीय शास्त्र के देवता माने गए हैं। इसके दृष्टिगत आज यहां स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग चिकित्सक के परामर्श के साथ स्वास्थ्य लाभ पा रहे हैं।

# औषधीय पौधों और उन्नत सब्जी के बीजों का हुआ वितरण

रामलीला मैदान आयोजित स्वास्थ्य शिविर में आयुर्वेद, यूनानी, होमियोपैथी चिकित्सा पद्धतियों सहित योगाभ्यास के शिविर भी लगाए गए थे। जहां सैकड़ों मरीजों ने डॉक्टर से अपनी समस्या बताते हुए उनकी सलाह, योग के तरीके सहित निशुल्क दवा प्राप्त किया। स्वास्थ्य शिविर में उद्यान विभाग द्वारा भी स्टॉल लगाया गया था। जहां क्षेत्रीय लोगों में निशुल्क औषधीय पौधों सहित किसानों को निशुल्क उन्नत और पौष्टिकता से भरपूर सब्जियों के बीजों का वितरण भी किया गया।इस दौरान उप जिलाधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता, डीओ आयुर्वेद शिव कुमार यादव, राजकीय होम्योपैथ चिकित्सा रामपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर तिवारी, शिवाजी मिश्रा, कृष्णानंद सिंह, मुन्नीलाल पांडेय, रमेश मिश्रा, सिरताज सिंह, उपेन्द्रनाथ मिश्रा, करुणाशंकर मिश्रा,आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे।आयुर्वेद टीम मे डॉ शिवदुलार यादव, अनूप यादव, रेनू पटेल, अतुल कुमार, समीक्षा बर्नवाल, दिलीप कुमार, मोनिका गुप्ता रहें। वही यूनानी मे डॉ.शैलेन्द्र कुमार, रजित कुमार,एजाज अहमद,सत्येंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहें।
Previous articleजौनपुर : दबंगों ने मां-बेटी एंव पुत्र को पीटकर घायल, मुकदमा दर्ज
Next articleफैशन फ़र्स्ट… 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?