जौनपुर : दबंगों ने मां-बेटी एंव पुत्र को पीटकर घायल, मुकदमा दर्ज
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
कोतवाली क्षेत्र के बेलांव देवकली गांव में दबंगों ने रविवार की सुबह मां-बेटी एंव पुत्र को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित परिजनों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी है

उक्त गांव निवासिनी पीड़िता प्रमिला देवी पत्नी श्रवण कुमार ने बताया कि गांव के दबंग किस्म के लोगों ने सुबह मुझे, मेरी पुत्री मनीषा कुमारी एंव पुत्र शिवम गौतम को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

















