गाजीपुर : गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिशाल हैं खानपुर की रामलीला

गाजीपुर : गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिशाल हैं खानपुर की रामलीला

खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
                   क्षेत्र के खानपुर में वर्षो से होती आ रही रामलीला गंगा- जमुनी तहज़ीब की मिशाल पेश करती है। दोनों समुदायों के लोग एक साथ मंच पर खड़े होकर रामलीला का मंचन करते हैं। अति प्राचीन खानपुर की रामलीला पिछले कई वर्षो से संचालित की जा रही हैं।
बीते रविवार को पहले दिन मुकुट पूजा के साथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे सैदपुर ब्लॉक प्रमुख हीरा यादव ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम कों आगे बढ़ाया। वहीं दोनों समुदायों की मनमोहक झांकियों की पेशकश देखकर सबका मनमोह लेती हैं। रामलीला हिदू-मुस्लिम एकता की न सिर्फ मिसाल है, बल्कि आपसी भाईचारे का संदेश भी देती है। मुस्लिम समाज के लोग रामलीला में बढ़ चढ़कर भाग लेते है और रामलीला में पात्र बनकर अपने आप को भाग्यशाली समझते हैं।
हिंदू -मुस्लिम एक साथ मिलकर रामलीला का आयोजन करते हैं। वहीं हिंदू समुदाय के लोग उसी तरह मोहर्रम में भी साथ देते हैं। त्योहार पर लगने वाले चंदे में दोनों वर्ग सहयोग करता है। कई बार तो दशहरा व मुहर्रम एक साथ पड़ा और एक साथ धूमधाम से मनाया गया। रामलीला के कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाम अंसारी, डिग्री अंसारी एवं राजकुमार सिंह, निज़ाम अंसारी आदि लोग जनक, वाणासुर, भरत की भूमिका में भाईचारे की एक अलग ही पेशकश देते हैं।
रामलीला कों देखने आये सैकड़ों की संख्या में लोग हिंदू मुस्लिम की एकता व भाईचारे कों देख काफ़ी प्रसन्न होते हैं। अपने इन कार्यक्रमों से समाज को एक अलग ही संदेश देते हैं। लीला मंचन में अर्णव सिंह, रमेश गुप्ता, बंटी सेठ, गौरव, विशाल सिंह, जानी, काशी सिंह आदि प्रमुख रूप से सहभागिता करते हैं।
Previous articleगाजीपुर : सर्पदंश से किशोरी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Next articleजौनपुर : PFI से जुड़ाव के अंदेशे में शाहगंज पुलिस ने दो लोगों को उठाया
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?