जौनपुर : PFI से जुड़ाव के अंदेशे में शाहगंज पुलिस ने दो लोगों को उठाया
शाहगंज। एख़लाक खान तहलका 24×7 खुफिया एजेंसी की सूचना मिलने पर पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र के सहावें गांव से एक युवक एंव नगर के मिल्लत नगर में किराए के मकान में रह रहे सरपतहां थाना क्षेत्र के उसरौली गांव निवासी मौलाना को हिरासत में लिया। दोनों को किसी गुप्त स्थान पर रख कर पूछताछ की जा रही है। उनके आतंकी संगठन पीएफआई से जुड़ाव की खबर मिली थी।
क्षेत्र के सहावें गांव एक युवक व नगर के मिल्लत नगर से सरपतहां थाना क्षेत्र के उसरौली गांव निवासी एक मौलाना को एटीएस जिला मुख्यालय व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश के दौरान हिरासत में लिया। दोनों को कोतवाली लाने के बाद अन्यत्र किसी गुप्त स्थान पर रख कर पूछताछ की जा रही है। उक्त दोनों के बारे में खुफिया विभाग से उनकेे किसी आतंकी संगठन से जुड़ाव रखने की जानकारी मिली थी। इस बारे में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने संदेह के आधार पर धर पकड़ व पूछताछ की बात स्वीकार की। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पूछताछ के बाद जो तथ्य सामने आएगा उसकी जानकारी दी जाएगी।