गाजीपुर : तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट मे आने दो युवक घायल

गाजीपुर : तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट मे आने दो युवक घायल

खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
               थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के समीप गाज़ीपुर के तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ड्राइवर को झपकी लगने से अनियंत्रित हो गई। जिससे सड़क किनारे खड़े दो व्यक्ति उसकी चपेट मे आकर गम्भीर रूप से घायल हो गये।

बहरियाबाद थाना क्षेत्र के प्यारेपुर निवासी बेचन राम पुत्र रामसुख राम अपने रिश्तेदार के साथ खानपुर थाना क्षेत्र के हथौड़ा गाँव निवासिनी प्रिया देवी के यहां जा रहे थे कि खानपुर क्षेत्र के शादीभादी स्थित चाय की दुकान पर रुक चाय पीने लगे इतने मे गाज़ीपुर की तरफ से वाराणसी जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में दोनों युवकों को सैदपुर स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। ग्रामीणों की सुचना पर पहुंचे सिधौना चौकी इंचार्ज फूलचंद पांडेय ट्रक ड्राइवर व ट्रक को पकड़ सिधौना चौकी भेजवाया। चौकी प्रभारी सिधौना फूलचंद पांडेय ने बताया कि दोनों की हालत अब ठीक है फिलहाल घायलों के द्वारा अभी कोई तहरीर नहीं मिली हैं अगर कोई तहरीर मिलती हैं तो उचित कार्यवाही की जायेगी।
Previous articleजौनपुर : लायन्स क्लब क्षितिज का चतुर्थ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
Next articleआजमगढ़ : जिले में दो और गैंग किए गए सूचीबद्ध, डी-95 व 96 होगा कोड
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?