आजमगढ़ : जिले में दो और गैंग किए गए सूचीबद्ध, डी-95 व 96 होगा कोड

आजमगढ़ : जिले में दो और गैंग किए गए सूचीबद्ध, डी-95 व 96 होगा कोड

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
               एसपी अनुराग आर्य ने जिले में दो और गैंग को सूचीबद्ध कराया है। इसमें एक का नाम नैनेष गैंग तो दूसरे का एकलाख गैंग नाम दिया गया है। दोनों गैंगों के कोड नंबर जारी करने के साथ ही इनके सदस्यों का नाम भी उजागर कर दिया गया है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जौनपुर जिले के केराकत थाना अंतर्गत सरकी गांव निवासी नैनेष यादव उर्फ लालू आजमगढ़ में एक संगठित गैंग बना कर काफी दिनों से आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा है।

इस गैंग का वह स्वयं को मुखिया घोषित कर रखा है। इस गैंग को नैनेष गैंग के नाम से जिला स्तर पर सूचीबद्ध किया गया है। जिसे कोड नंबर डी-95 दिया गया है। इस गैंग के सदस्यों के रुप में शैलेश यादव निवासी पतौरा थाना केराकत जिला जौनपुर, प्रमोद यादव निवासी सरकी थाना केराकत, निलेश कुमार निवासी कुसैला थाना केराकत व अजीत यादव निवासी एकौना थाना केराकत जिला जौनपुर शामिल है। इसी क्रम में देवगांव कोतवाली के कटौली खुर्द गांव निवासी एकलाख भी अपना संगठित गैंग बना कर खुद को लीडर घोषित करते हुए जिले में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा है। इस गैंग को भी एकलाख गैंग के नाम से जिले में सूचीबद्ध किया गया है। जिसे डी-96 कोड नंबर जारी किया गया है। इस गैंग के सदस्यों में सद्दाम निवासी चिउटही थाना गंभीरपुर, वाजिद व शाकिब निवासी कटौली खुर्द थाना कोतवाली देवगांव शामिल है।
Previous articleगाजीपुर : तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट मे आने दो युवक घायल
Next articleसुल्तानपुर : क्लास रूम में छात्र के सीने में उठा दर्द, मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?