गाजीपुर : निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, 400 लोग हुए लाभांवित

गाजीपुर : निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, 400 लोग हुए लाभांवित

खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
                  इंफीनिटी केयर हॉस्पिटल के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। थाना क्षेत्र के गोरखा निवासी गोपीनाथ चौबे इनकम टेक्स कमिश्नर के सौजन्य से क्षेत्र के गोरखा मे निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया।

इस मौके पर वाराणसी स्थित इंफिनिटी केयर हॉस्पिटल के तरफ से कैम्प लगाकर ग्रामीणों की जांच की गयीं। निःशुल्क मेडिकल हेल्थ चेकअप मे कुल चार सौ लोगो का चेकअप किया गया।जिसमें गाँव व आस पास के ग्राम से आये बीमार लोगों का फ्री चेकअप हुआ। खानपुर के गोरखा मे आयोजित मुफ्त मेडिकल कैम्प में पहुंचे डॉ दीपक रॉय ने नगर व आस पास से आये सैंकड़ों बीमार लोगों का चेकअप किया। इस दौरान डॉ दीपक रॉय ने बताया कि ज्यादातर बीमारियां गलत खानपान में अनियमितता बरतने से होती है। गर्मी के इस मौसम में धूप व लू से बचना जरूरी है। इस अवसर पर सैदपुर उप जिलाधिकारी ओमप्रकाश गुप्ता, डॉ पूनम चौबे, डॉ ज्योत्सना सिंह, डॉ अभिषेक सिंह, डॉ मनीष कुमार चौहान, प्रियंका, कृष्णा, मधुलिका सिंह, बबिता, जागृति, त्रिदेश, शंकर, आदि रहें।
Previous articleजौनपुर : वायरल खबर का संज्ञान लेकर जांच करने पहुंचे डिप्टी सीएमओ
Next articleजौनपुर : अवैध असलहा व कारतूस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?