29 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

गाजीपुर : बारह वर्ष बाद हुआ उप्र में हॉकी टीम का गठन

गाजीपुर : बारह वर्ष बाद हुआ उप्र में हॉकी टीम का गठन

# दो लड़कियों व दस लड़कों का पुलिस भर्ती में चयन

खानपुर।
अंकित मिश्रा 
तहलका 24×7
            उत्तर प्रदेश में बारह वर्ष बाद हाकी के टीम का गठन हुआ। जिसमें करमपुर स्टेडियम से दो लड़कियों और दस लड़कों का उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में चयन हुआ जिससे क्षेत्र में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी।तहलका प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने बातचीत के दौरान बताया कि बारह वर्षो बाद उत्तर प्रदेश में इस तरह का मौका आया हैं कि जनपद के करमपुर में स्थित मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम व मेघबरन पीजी कॉलेज से दस लड़कों व दो लड़कियों का उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन हुआजिसमे प्रतीक निगम, अमित यादव, अमीर अली, कमल नारायण सिंह, चंदन यादव, साकिब मेवाती, राजीव रंजन, अरुण साहनी, गगन राजभर, अंकित कुमार प्रजापति व छात्राओं में पूनम कुमारी, स्वाति निगम का चयन हुआ हैं।
जिससे ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी हैं। वहीं बातचीत के दौरान अपने बड़े भाई स्व. तेज बहादुर सिंह को याद करते हुए भावुक हो उठे और छात्रों के चयन होने पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उन्होंने बताया कि जिस प्रकार स्व. तेज बहादुर सिंह जमीनी स्तर से उठकर कड़ी मेहनत कर स्टेडियम की स्थापना की थी और आज उसी स्टेडियम से खेलकर खिलाड़ी मेहनत कर चयनित हुये हैं। वही एक तरफ बेहद ख़ुशी की बात हैं की भारतीय हॉकी टीम ब्रिटेन के दौरे पर हैं वहां पर जो टूर्नामेंट चल रहा हैं उसमे ललित उपाध्याय जिसको उत्तर प्रदेश सरकार ने एक सम्मानित पद दिया हैं और राजकुमार पाल जो इस समय ब्रिटेन में खेल रहें हैं। अभी ओमान में जो टूर्नामेंट हो रहा उसमें जो कैप्टन हैं उत्तम सिंह इसी ग्राउंड के खिलाड़ी रह चुके है और उनके बीच भारतीय टीम अपना परचम लहरा रही है जो बेहद ख़ुशी की बात है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37119527
Total Visitors
642
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This