गाजीपुर : बिजली चोरी करने के मामले में 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

गाजीपुर : बिजली चोरी करने के मामले में 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7                                                  थाना क्षेत्र के बभनौली, रामपुर, महमूदपुर, सेंहमलपुर में बिजली विभाग का सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 16 लोंगो के खिलाफ जेई खानपुर नत्थूराम द्वारा मुकदमा दर्ज करवाया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के खानपुर, बभनौली, सेहमलपुर, महमूदुरपुर मे बिजली विभाग खानपुर के जूनियर अभियंता नत्थूराम, आदिल अहमद व टीम के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

जिसमें कुल चोरी सें कनेक्शन चला रहें 16 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया। वहीं शुक्रवार की सुबह कुल 135 के तहत छह लोगो के मुकदमा दर्ज हुआ तो वही, 138B के तहत बकायादारो के खिलाफ दस लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया। वही बिजली विभाग टीम सें अनुराग सिंह, अरविन्द मिश्रा,प्रकाश, राजू आदि रहें।
Previous articleजौनपुर : व्यापार मंडल ने सर्वधर्म सामूहिक विवाह पर किया विचार-विमर्श
Next articleजौनपुर : पीयू के दो विद्यार्थियों ने पास किया CSIR यूजीसी नेट परीक्षा 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?