जौनपुर : व्यापार मंडल ने सर्वधर्म सामूहिक विवाह पर किया विचार-विमर्श
# विवाह हेतु युवक-युवतियों के माता-पिता को किया जागरूक
तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता
तहलका 24×7
जेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आगामी 18 दिसंबर को होने वाले सर्वधर्म सामूहिक विवाह के लिए उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महराजगंज के अध्यक्ष अरविंद सोनी उर्फ बबलू के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विचार विर्मश किया गया।

जिसमें सभी पदाधिकारियों से अपील किया गया कि विवाह योग्य क्षेत्र के जितने युवक-युवतियों के माता-पिता हैं, उनसे संपर्क कर सर्व-धर्म सामूहिक विवाह में शादी करवाएं। सामूहिक विवाह शर्म नहीं स्वाभिमान है। मौके पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार निगम, संजय यादव, वसीम, सचिन यादव, शोभनाथ जायसवाल, विनोद निगम, जवाहरलाल, पवन सोनी, अखिलेश यादव सहित पदाधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

















