गाजीपुर : वुशू खिलाड़ियों ने जीता एक रजत व दो कांस्य पदक
गाज़ीपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
क्षेत्र के भक्सी गाँव स्थित स्पोर्ट्स एकेडमी के तीन वुशू खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीत कर जिले का नाम रौशन किया है। गत 16 से 18 जून तक मेरठ जिले के खेलो इंडिया वुशू केंद्र में 22वीं प्रदेश स्तरीय सब जूनियर वुशू प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।


















