जौनपुर : भाजपा ने प्रत्येक शक्ति केंद्र पर आयोजित किया योग शिविर
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
भारतीय जनता पार्टी ने 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को देश भर में 75,000 स्थानों पर योग से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उसके सभी पदाधिकारी इन कार्यक्रमों में शिरकत कर और योगाभ्यास किया।इसी क्रम में आज शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर सांगठनिक जिला जौनपुर के प्रत्येक शक्ति केन्द्र पर आयोजित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर दक्षिणी मण्डल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ब्रह्म विद्या मंदिर, सिटी स्टेशन पर योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष व नगर अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।उपस्थित कार्यकर्ता और आम जनसमूह से उन्होंने कहा, आज 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है क्योंकि हम स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव वर्ष में है इसलिए भाजपा इसे एक व्यापक और विराट स्वरूप में आयोजित की है। 75वां वर्ष है इसलिए 75,000 हजार स्थानों पर भाजपा द्वारा योग दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अवसर पर कर्नाटक के मैसूरु में उपस्थित रहकर मैसूर पैलेस ग्राउंड में 15 हजार लोगों के साथ वह योग किये, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नोएडा स्टेडियम में योग दिवस के उपलक्ष्य में योग किया। इस योग दिवस में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्री, पार्टी के सभी सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि और सभी पदाधिकारी भी विभिन्न स्थानों पर योग दिवस के कार्यक्रम में सहभागिता किये। उन्होंने जनपद वासियों से भी योग दिवस कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि वह अपने व्यक्तिगत स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए और मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के बेहतर संतुलन के लिए योग दिवस कार्यक्रमों में शिरकत करें।


















