गाजीपुर : सावन के पहले दिन पैतृक आवास पहुँचे राज्यमंत्री “दयालु गुरु”

गाजीपुर : सावन के पहले दिन पैतृक आवास पहुँचे राज्यमंत्री “दयालु गुरु”

खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
               प्रदेश सरकार के औषधीय प्रशासन एवं आयुष राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र सावन के पहले सोमवार को अपने पैतृक गांव सिधौना पहुंचे। सिद्धेश्वर महादेव धाम पर पूजा अर्चना करने के बाद औषधीय पौधों का रोपण कार्य किया। लोगों को औषधीय बागवानी और व्यवसाय करने का आह्वान किया।

डॉ दयालु ने कहा कि हमारे औषधीय संपदा संकुचित होते जा रहे हैं इसके कारण हमें जड़ी-बूटियां पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रही हैं। इसलिए जड़ी बूटियों के संग्रहण और संवर्धन के लिए प्रयास किया जा रहा है। आयुष मंत्री ने पौधरोपण कर कहा कि औषधीय पौधों की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिनके पौधरोपण और व्यवसाय के जड़ी बूटियों के कारोबार से आदमनी की वृद्धि की जा सकती है। हमारे पास प्राकृतिक दवाओं की कोई कमी नहीं है। किसान अब गेंहू, चावल, दाल जैसे अनाजों पर निर्भरता कम करके औषधीय और सुगंधित व्यवसाय की ओर आकर्षित हो रहे है।
Previous articleजौनपुर : जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की उठी मांग
Next articleजौनपुर : “काल कलौटी उज्जर धोती मेघा भाई पानी दे” का ग्रामीणों ने किया टोटका
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?