जौनपुर : जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की उठी मांग

जौनपुर : जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की उठी मांग

# किसानों और अधिवक्ताओं ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                  स्थानीय तहसील बार के किसान एवं अधिवक्ताओं ने जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है। दो दर्जन से भी अधिक संख्या में लोगो ने सोमवार की सुबह तहसीलदार अमित कुमार त्रिपाठी से मिल ज्ञापन सौंपा।

किसान अधिवक्ताओं के मुताबिक़ जिले में सूखा पड़ने से मंहगाई बढ़ रही है। जानवरों का चारा 15 सौ रूपये क्विंटल हो गया है। जिससे जानवर भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। बरसात नहीं होने से धान की रोपाई भी नहीं हो पा रही है। बेहन भी सूखकर खराब होने लगी है। किसान अधिवक्ताओं का कहना है कि जिले के किसानों को अब सरकार के मदद की आवश्यकता है। ज्ञापन देने वालों में तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नमः नाथ शर्मा, अनिल सोनकर गांगुली, कन्हैया सिंह, त्रिवेणी राय, दूधनाथ यादव, शोभनाथ शुक्ल, सुरेन्द्र तिवारी, मिठाई लाल आदि अधिवक्ता और किसान मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का अधिवेशन टला
Next articleगाजीपुर : सावन के पहले दिन पैतृक आवास पहुँचे राज्यमंत्री “दयालु गुरु”
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?