गीत रंजना यूथ राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में लेंगी भाग
वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
अंडर 19 राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग में वाराणसी से गीत रंजन सिंह असम (गुवाहाटी) में 13 अप्रैल से होने वाली 8वीं यूथ राष्ट्रीय चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भाग लेंगी।वह राष्ट्रीय टीम में उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलेंगी।सनबीम वरुणा वाराणसी की छात्रा व सिगरा स्टेडियम की खिलाड़ी गीत रंजना सिंह ने इसके पूर्व वर्ष 2024 में सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

वर्ष 2025 में राज्य थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक,राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक तथा वर्ष 2026 में नेपाल में आयोजित होने वाली एशियन थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया।वर्ष 2026 में यूथ महिला राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।वहीं वर्ष 2026 में गुवाहाटी असम में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया।इनकी माता रंजना सिंह जलालपुर जौनपुर से जिला पंचायत सदस्य व पिता सन्दीप सिंह जलालपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रहे हैं।
















